फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP district president's race, nomination competition will start from tomorrow

Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष की दाैड़, कल से मचेगी नामांकन की होड़

Thu, 09 Jan 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP district president's race, nomination competition will start from tomorrow
शामली। जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार से शुरु हो जाएगी। भाजपा जिला कार्यालय में नामांकन पत्र मांगे जाएंगे। जिले के भाजपा चुनाव प्रभारी, जिला चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक बृहस्पतिवार की सुबह तक जिला मुख्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियाें की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन

गत रविवार को लखनऊ भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पद की बाबत भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और विनोद तावड़े ने चुनाव प्रभारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और प्रेक्षकों की बैठक लेकर कार्यशाला में दिशा निर्देश दिए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए गाइड लाइन जारी की जा चुकी है। जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर नामांकन पत्र दाखिल करके लिए प्रक्रिया जिला चुनाव कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार की शाम तक भाजपा चुनाव प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला चुनाव अधिकारी कमलावती सिंह, चुनाव प्रेक्षक राकेश त्रिवेदी शामली भाजपा चुनाव कार्यालय में डेरा डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला चुनाव अधिकारी कमलावती सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह तक शामली पहुंच जाएगी भाजपा कार्यालय में पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक मंत्री, पूर्व मंत्री एवं भाजपा एमएलसी, पूर्व एमएलसी, निकायों के चेयरमेन से विचार विमर्श किया जाएगा।
तीन तीन नामों का पैनल बनाकर तैयार किया जाएगा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक नामांकन पत्र मांगे जांएगे। दो बजे के बाद दाखिल नामांकन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 जनवरी तक भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो जांएगे। आपसी सहमति के बाद चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार सुबह तक जिले के मंडल अध्यक्षों के नामों की सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed