फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Birgediyr in kabaddi team beat Relpar

कबड्डी में बि्रगेडियर टीम ने रेलपार को पछाड़ा

Thu, 29 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 29 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Birgediyr in kabaddi team beat Relpar
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। उप्र खेल निदेशालय की ओर से जनपद स्तरीय एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने किया।
विज्ञापन


बुधवार को शहर के बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमेें सौ मीटर में बालक वर्ग में शिवम प्रथम, गुरमीत द्वितीय रहा। 200 मीटर में सौरभ प्रथम, शिवम द्वितीय व आकाश तृतीय रहा।
विज्ञापन


400 मीटर में सौरभ प्रथम, आकाश द्वितीय व आरीफ तृतीय रहा। 800 मीटर में अवश्य प्रथम, दीपक द्वितीय और इंतजार तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर में अमृत प्रथम, अजय द्वितीय और विकास तृतीय रहे। लंबीकूद में विकास प्रथम, राजा द्वितीय रहे। गोला फेंक में राहुल प्रथम, तोफीक द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में 100 मीटर में किरन पंवार प्रथम, नंदनी द्वितीय व गुड़िया तृतीय रही। 200 मीटर में कृष्णा प्रथम, प्राची द्वितीय व गुनगुन तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर में आकांशा प्रथम, गुड़िया द्वितीय व अंजलि तृतीय रही। 800 मीटर में काजल प्रथम, रेणू द्वितीय व नीतू तृतीय रही। वहीं, कबड्डी में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच नगली व भारसी के बीच खेला गया। जिसमें भारसी ने 22-14 से विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल बिग्रेडियर व रेलपार के बीच हुआ जिसमें बिग्रेडियर 28-16 से          विजेता रहा। 


फाइनल मैच भारसी व बिग्रेडियर के बीच हुआ। जिसमें भारसी 15-13 से विजेता रही। जिसके बाद विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कबड्डी कोच संजीव कुमार, कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, वुशू कोच रुकसाना, प्रधानाचार्य सनत कुमार  आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आज कुश्ती व वुशू प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed