फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Biometric machine will be confirmed in Ayushman Yojana

Shamli News: आयुष्मान योजना में होगी बायोमैट्रिक मशीन से पुष्टि

Fri, 24 Feb 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Biometric machine will be confirmed in Ayushman Yojana
शामली। आयुष्मान योजना में मरीज को डिस्चार्ज करने के समय किया जाने वाला फर्जीवाड़ा अब नहीं हो सकेगा। जब मरीज डिस्चार्ज होगा तो उसका अंगूठा लगाया जाएगा और तभी उसको बिल दिया जाएगा। इसके लिए योजना से संबंध अस्पतालों में लगी बायोमैट्रिक मशीन से पुष्टि की जाएगी। बिना अंगूठा लगाए मरीज को डिस्चार्ज करने पर अस्पताल का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गरीबों को पांच लाख रुपये का मुफ्त में उपचार करने के लिए भारत आयुष्मान योजना चला रखी है। योजना के तहत मरीजों का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाता है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों को संबद्घ किया गया है। अभी तक आयुष्मान कार्ड योजना में चयनित अस्पतालों में मरीज जब भर्ती होता था उस समय अस्पताल प्रशासन मरीज की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराता था। इलाज के बाद डिस्चार्ज के समय यह व्यवस्था नहीं थी। कुछ अस्पताल संचालक मरीजों को इलाज का मनमाना बिल बनाकर थमा देते थे। इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब डिस्चार्ज के समय मरीज का अंगूठा लगवाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन इसमें गड़बड़ी करता है तो उनका भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

- परिवार तो ढूंढे, लेकिन व्यक्ति नहीं
स्वास्थ्य विभाग परिवार के गोल्डन कार्ड तो बना रहा है, लेकिन परिवार के सदस्यों को ढूंढने में काफी पीछे है। परिवार के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य 96.42 प्रतिशत व व्यक्ति के कार्ड बनाने में मात्र 55.43 प्रतिशत ही सफलता मिली है। विभाग ने कार्ड बनाने के लिए कैंप भी लगाए, लेकिन व्यक्तियों के कार्ड तक नहीं बन पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए टीम को लगाया गया है। काफी परिवारों और व्यक्तियों को ढूंढ़कर उनका कार्ड बना दिया गया है। जल्द ही कार्ड बनाने का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. रौशी फातिमा, एसीएमओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed