{"_id":"656643d0c0b19935b7015de4","slug":"bill-came-one-thousand-tenants-got-their-houses-changed-shamli-news-c-26-1-sal1002-12521-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिल आया, एक हजार किरायेदारों ने मकान बदलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिल आया, एक हजार किरायेदारों ने मकान बदलवाया
विज्ञापन
शामली। जिले में कुछ किरायेदार ऐसे भी हैं, जो बिजली बिल जमा करना मुनासिब नहीं समझते हैं। दो से तीन माह का बकाया बिल आते ही किराए के मकान को छोड़ देते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने ऐसे एक हजार किराएदारों को चिह्नित किया है, जिन पर 9 लाख से अधिक बकाया है। अब इसकी वसूली के लिए मामलों को तहसील भेजने की भी तैयारी है। मकान मालिकों को भी इस संबंध में आरसी जारी की जाएगी ।
बकायेदारों से वसूली के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया हुआ है। हैलो योजना के तहत भी उपभोक्ताओं का बकाया जमा कराया गया। बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार, शामली के कैराना के वसीम के यहां बिजली के बकाया 20 हजार का बिल भेजा गया । मालिक ने जवाब दिया कि उसने अपना मकान किराए पर दिया था। वह अपने मकान का बिजली बिल जमा कर चुके हैं हालांकि उन्हें जानकारी नहीं है कि किरायेदार बकाया चुकाकर नहीं गया है। एक सप्ताह पहले ही बकायेदार किराए का मकान छोड़ चुका है। जांच में पता चला कि किरायेदार तीन मकान बिजली बिल आने के बाद बदल चुका है।
इसके अलावा कांधला, थानाभवन, कैराना, बाबरी में भी बिजली विभाग के अधिकारी बकाया बिजली बिल लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि किरायेदार अब जा चुके हैं। इस पर बिजली विभाग ने बकायेदारों के नाम नोटिस जारी किए हैं और मकान मालिकों से भी वसूली की तैयारी है। ...
विज्ञापन
मकान मालिक की गारंटी पर दिया जाता है कनेक्शन
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, किरायेदार को बिजली कनेक्शन मकान मालिक की गारंटी पर ही दिया जाता है। अब यदि किरायेदार चले गए हैं तो इसकी जिम्मेदारी मकान मालिक और गारंटर की होगी। हालांकि, बकायेदारों को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। कई बकायेदार तो ऐसे भी हैं, जो एक से तीन जगह मकानों में किराए पर रहे, मगर बिल जमा कराने से पहले ही मकान को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गए।
डिफाल्टरों को भविष्य में नहीं दिया जाएगा कनेक्शन
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, किरायेदार को डिफाल्टरों की सूची में डाला जाएगा।ताकि भविष्य में ऐसे लोगों को कनेक्शन नहीं दिया जा सके।
....
इन्होंने कहा...
कुछ किरायेदार बिजली बिल जमा किए बिना ही घर छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों से अपील है कि बिजली बिल जरूर जमा कराएं। मकान मालिक भी ऐसे लोगों को किराये पर मकान नहीं दें, जिस पर विश्वास नहीं हो। बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। ओटीएस योजना का भी लोगों को लाभ दिया जा रहा है।
रामकुमार, एसई शामली
-- -- -- --
ओटीएस के तहत 13 करोड़ की वसूली
ओटीएस योजना के तहत बिजली विभाग ने अभी तक 13 करोड़ रुपये की वसूली की है। 13 हजार 791 उपभोक्ताओं ने अभी तक ओटीएस का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा विभिन्न गांवों में जाकर भी बिजली विभाग की टीमें उपभोक्ताओं को ओटीएस की फायदे बताकर लाभ लेने के लिए प्रति जागरूक कर रहा है। एसई रामकुमार का कहना है कि ओटीएस में लाभ लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उपभोक्ता यहां कर सकते हैं पंजीकरण
एसई रामकुमार के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता यूपीपीसीएलडाॅटओआरजी वेबसाइट के माध्यम से स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय कैश काउंटर पर जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। किस्तों में बकाया जमा करने के विकल्प का चयन कर भुगतान किया जा सकता है।
तीन चरणों में ले सकते हैं लाभ
एसई विभाग के क्लर्क अमित कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता सबसे पहले बकाया और ब्याज की राशि को जान लें। इसके बाद पंजीकरण कराएं। स्कीम के तहत तीन चरणों में 30 नवंबर, 1 से 15 दिसंबर और 16 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है।