फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike went out of control after being hit by a car and collided with DM's car, three injured

Shamli News: कार की साइड लगने से अनियंत्रित हुई बाइक डीएम की गाड़ी से टकराई, तीन घायल

Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike went out of control after being hit by a car and collided with DM's car, three injured
जिला अस्पताल में भर्ती घायल हुए युवक । वीडियोग्रैब
- भैंसवाल मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में भैंसवाल मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के निकट पीछे से आई कार की साइड लगने से असंतुलित हुई बाइक सामने से आ रही डीएम की गाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में डीएम की गाड़ी भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई है।
शुक्रवार को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी प्रिंस, आर्यन और अनुज बाइक से एआरटीओ कार्यालय में अपने ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य से जा रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे जब वे एआरटीओ कार्यालय से पहले भैंसवाल मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आई कार ने बाइक में साइड मार दी। साइड लगने से बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही डीएम अरविंद कुमार चौहान की सरकारी गाड़ी से टकरा गए। उस समय डीएम गोहरनी होते हुए कलक्ट्रेट जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में प्रिंस व आर्यन गंभीर घायल हो गए, जबकि अनुज को मामूली चोट आई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। हादसे में डीएम की गाड़ी का एक तरफ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डीएम ने साथ में चल रही अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कार की बाइक में साइड लग गई थी। इसके बाद बाइक उनकी सरकारी गाड़ी से टकरा गई थी। घायलों को तत्काल अपनी एस्कॉर्ट में चल रही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार करने और पुलिस को आरोपी कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिला अस्पताल में  भर्ती घायल हुए युवक । वीडियोग्रैब

जिला अस्पताल में भर्ती घायल हुए युवक । वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed