फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike slips on construction material, driver dies

निर्माण सामग्री पर फिसली बाइक, चालक की मौत

Fri, 02 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike slips on construction material, driver dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री में फिसलकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
बृहस्पतिवार देर रात झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी योगेंद्र (35) बाइक से कैराना की ओर से अपने गांव जा रहा था। झिंझाना रोड पर जब वह गांव गोगवान के निकट पहुंचा, तभी क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण के लिए सड़क पर पड़ी सामग्री में फिसलकर उसकी बाइक गिर गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को झिंझाना अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन बगैर किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। कैराना कोतवाली पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी से इंकार किया है।
वहीं दूसरी ओर भाकियू के ग्राम गोगवान अध्यक्ष आमिर अली ने डीएम को भेजे गए पत्र में बताया कि कैराना-झिंझाना रोड पर गांव गोगवान के निकट सड़क धंस गई थी, जिसके निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग करा रहा है। सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात में भी हादसे में एक युवक योगेंद्र की मौत हुई है। उन्होंने हादसों से निजात दिलाने व ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश में दबिश दी
कैराना। बिहार पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन आरोपी के हाथ नहीं लगने पर बिहार पुलिस वापस लौट गई।शुक्रवार को बिहार के जनपद गोपालगंज के थाना कुचाय कोट में तैनात उपनिरीक्षक शशि रंजन टीम के साथ में कोतवाली में पहुंचे। बताया कि उनके क्षेत्र में धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में आरोपी की लोकेशन कैराना में मिली है। बिहार पुलिस ने कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर के विभिन्न मोहल्लों में दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर कैराना पहुंची दार्जिलिंग पुलिस, दी दबिश
कैराना। बंगाल के दार्जिलिंग से पुलिस टीम फिर से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कैराना पहुंची। इस दौरान कई जगहों पर दबिशें दी गई।
पश्चिमी बंगाल के जिला दार्जिलिंग के थाना महिला सदर की एसआई पेमा लामा अपनी टीम के साथ में बुधवार रात कोतवाली पहुंची थी। जहां टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी के हत्थे नहीं चढ़ने पर टीम लौट गई थी। शुक्रवार को दिल्ली में रास्ते से फिर से दार्जिलिंग पुलिस टीम कोतवाली पहुंची। एसआई पेमा लामा ने बताया कि दिल्ली पहुंचने पर उन्हें आरोपी के कैराना में होने की लोकेशन मिली। इसके बाद विभिन्न मोहल्लों में दबिशें दी गई। देर रात तक टीम कैराना में मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed