फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding youth dies due to collision with Scorpio

Shamli News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 01 Aug 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 01 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with Scorpio
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास पर स्काॅर्पियो की टक्कर लगने से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव सिंभालका बाईपास पर बनत की तरफ से बाइक से युवक जा रहा था। जब वह सिंभालका के पास पहुंचा तो सामने से स्काॅर्पियो आ रही थी। बाइक की स्काॅर्पियो से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने स्काॅर्पियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है बाइक बिना नंबर की है और मृतक के पास कोई कागज आदि भी नहीं मिला है। बाइक के इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो कांवड़िये घायल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा बाईपास पर बाइक सवार दो कांवड़िये आशीष और अनुज निवासी गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। आशीष को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों कांवड़िये के परिवारों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed