फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding uncle and nephew died in car collision, child injured

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, बालक घायल

Mon, 04 Nov 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 04 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle and nephew died in car collision, child injured
कांधला सीएचसी में विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद
कांधला (शामली)। कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार लिलौन खेड़ी निवासी राहुल और उसके पांच वर्षीय भतीजे रौनक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का तीन वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों शवों को लेकर राजकीय अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं चिकित्सक ने घायल बालक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन


गांव लिलौन खेड़ी निवासी राहुल (35) पुत्र जयवीर रविवार को पांच वर्षीय भतीजे रौनक पुत्र रवि व अपने तीन वर्षीय पुत्र किट्टू के साथ बाइक से भैया दूज की कोथली देने के लिए गांव गंगेरू में अपनी बहन डोली के घर जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पीछे से तेज गति से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार राहुल और उसके पांच वर्षीय भतीजे रौनक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल का तीन वर्षीय पुत्र किट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल बालक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने राहुल और रौनक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राहुल के पिता जयवीर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राहुल और रौनक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंच गए थे।

रौनक दो बहनों का था इकलौता भाई

हादसे में मृतक रौनक पुत्र रवि दो बहनों का इकलौता भाई था। रौनक की दोनों बहनों और मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

बाइक सवार भाई बहन ने घायल किट्टू को कराया अस्पताल में भर्ती

कांधला। जिस समय हादसा हुआ उस समय क्षेत्र के गांव जसाला निवासी बाइक सवार सावेज पुत्र हनीफ अपनी बहन रिजवाना के साथ बाइक से जा रहे थे। मौके पर लोग हादसे की वीडियो बना रहे थे, जबकि बाइक सवार सावेज ने अपनी बहन के साथ मिलकर घायल किट्टू को उठाया और उसे बाइक पर लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। दोनों भाई बहन के कारण ही तीन वर्षीय किट्टू को समय से उपचार मिल सका, जिसके चलते बालक जान बच गई।


थाना प्रभारी निरीक्षक ने ईख के खेत की घेराबंदी कर चालक दबोचा

कार चालक हादसे के बाद ईंख के खेत के रास्ते से भागने लगा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी क्षितिज कुमार ने खेत में घेराबंदी करते हुए कार चालक को दबोच लिया और थाने ले आए।

कांधला सीएचसी में विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद

कांधला सीएचसी में विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed