फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding laborer dies in accident, father and son injured

Shamli News: हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत, पिता-पुत्र घायल

Sun, 06 Oct 2024 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies in accident, father and son injured
कैराना। शामली रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर करण सिंह की मौत हो गई, जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव खुरगान निवासी 35 वर्षीय करण सिंह, ओमप्रकाश व उसका पुत्र सौरभ बाइक से शामली जा रहे थे। शामली रोड पर मन्ना माजरा के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शामली अस्पताल में करण सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सौरभ व उसके पिता ओमप्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। तीनों नलकूप बोरिंग करते थे। करण के भाई मैनपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed