फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding criminals loot the villager

बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण को लूटा

Tue, 11 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike riding criminals loot the villager
बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण को लूटा
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। कस्बा थानाभवन स्थित बैंक खाते से रकम निकालकर जा रहे ग्रामीण से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। एसपी ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
मेरठ के थाना भावनपुर के गांव नगला साहू निवासी नाजिम करीब पांच साल से थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में रहकर सूती धागे से हैंडीक्राफ्ट का काम करता है। मंगलवार दोपहर नाजिम थानाभवन के पीएनबी शाखा से अपने खाते से तीन लाख रुपये निकाल कर अपने साथी आमिर के साथ बाइक से गांव भैसानी इस्लामपुर लौट रहा था। जब वह रास्ते में मसावी ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और मारपीट करते हुए तीन लाख की नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, तो तमंचे दिखाकर उन्हें वहीं रोक दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश भट्ठे के पास से गोसगढ़ मार्ग होते हुए जलालाबाद की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एसपी सुकीर्ति माधव व सीओ थानाभवन अमित सक्सेना मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बैंक की फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed