फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding couple dies due to car collision

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Mon, 03 Jun 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple dies due to car collision
गांव कुरमाली निवासी मेनुदीन का का फाइल फोटो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर सेंहटा उपरिगामी पुल के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती अपने बीमार नाती का हाल जानने के लिए बड़ौत जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी राज मिस्त्री मैनुदीन (58) अपनी पत्नी संजीदा (54) के साथ बाइक द्वारा रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे घर से जिला बागपत के कस्बा बड़ौत जा रहे थे। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर गांव सेंहटा उपरिगामी पुल के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। निजी कार से दंपती को सहारनपुर मार्ग स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दंपती की मौत की सूचना पर ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

समय पर इलाज मिल जाता तो बच सकती थी जान

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर सेंहटा उपरिगामी पुल के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती गांव कुरमाली निवासी राज मिस्त्री मैनुदीन (58) और उनकी पत्नी संजीदा (54) की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद दंपती घायलावस्था में सड़क पर पड़े रहे। टक्कर जोरदार थी। दंपती को करीब 10 मिनट तक तो होश ही नहीं आया। इसके बाद ही उन्होंने अपने बारे में आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 112 व 108 नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन नंबर ही नहीं लग पाया। इस कारण करीब आधा घंटे तक दंपती सड़क पर ही पड़े रहे। इसके बाद वहां से जा रही निजी कार से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुलिस में सिपाही है दंपती का एक पुत्र, मुरादाबाद में है तैनाती



शामली। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दंपती के चार पुत्री व तीन पुत्र है। इनमें सबसे बड़े पुत्र जुबैर व मुकर्रम की शादी हो चुकी है। जुबैर मजदूरी करता है, जबकि उससे छोटा मुकर्रम यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात है। इनसे छोटी चार पुत्री है, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा पुत्र जुनैद कक्षा सात में पढ़ता है। दंपती की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।

गांव कुरमाली  निवासी  मेनुदीन  का  का फाइल फोटो

गांव कुरमाली निवासी मेनुदीन का का फाइल फोटो

गांव कुरमाली  निवासी  मेनुदीन  का  का फाइल फोटो

गांव कुरमाली निवासी मेनुदीन का का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed