फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider injured in accident

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Thu, 27 Oct 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in accident
हादसे में बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित भारसी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दिल्ली निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई ने थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को दिल्ली के चंद्र विहार कॉलोनी निवासी विमल पुत्र नवाब सिंह किसी कार्य से क्षेत्र में आया हुआ था। युवक बाइक पर सवार होकर वापस दिल्ली जा रहा था। दिल्ली रोड पर भारसी मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने विमल को अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घायल युवक के भाई राममेहर सिंह ने थाने पहुंचकर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर अभियोग दर्ज करते हुए अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed