{"_id":"630a679d7df4fb6fc84d1a5a","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-shamli-news-mrt602729270","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया। उधर, हंगामे के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी लीलू (30) शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक पर सवार होकर किसी काम से कैराना रोड पर गया था। जब वह शिव मंदिर गुलजारी वाला से आगे कांटे के निकट पहुंचा तो कैराना की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हऊो गया। इस दौरान मौके से ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और घायल युवक को सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने मौके पर हंगामा कर दिया। इस दौरान कुछ युवक जाम लगाने के लिए मार्ग पर बैठ गए। हंगामे के दौरान मार्ग पर जाम लगा रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद यातायात चालू हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।