फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies after being crushed by truck, another injured

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 15 Aug 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by truck, another injured
- कैराना रोड पर हुआ हादसा, ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
शहर के माजरा रोड निवासी तुषार (21) और गोशाला रोड निवासी शुभम बाइक पर सवार होकर रोज की तरह कंडेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला से आगे पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस दौरान तुषार ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शुभम गंभीर घायल हो गया। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed