फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bike rider died in road accident

Shamli News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 14 May 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लिसाढ़ आईटीआई के निकट करीब 25 वर्षीय युवक घायलावस्था में पड़ा है। उसकी बाइक भी निकट पड़ी मिली। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सीएचसी शामली पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किसी वाहन की टक्कर लगने से हुई या बाइक फिसलने से हुई यह सही पता नहीं चल सका। पुलिस युवक की मौत बाइक फिसलने से होना मान रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया मृतक की पहचान इसरार निवासी गांव दभेड़ी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी शामली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed