{"_id":"64cfd10d7179e0047a02c114","slug":"bike-rider-died-after-colliding-with-bull-shamli-news-c-30-1-smrt1014-7268-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर देर रात गांव कंजौली के पास सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना नानौता के गांव अनंतमऊ निवासी ललित (27) पुत्र अजब सिंह शनिवार की देर रात रामपुर मनिहारान से अपने गांव अनंतमऊ लौट रहा था। जैसे ही वह दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर गांव कंजौली के पास पहुंचा तो उसी दौरान उसके सामने अचानक एक सांड़ आ गया। इससे उसकी टक्कर हो गई। सड़क पर गिरकर ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ललित को गंभीर हालत में सीएचसी रामपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक सवार सांड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, जिसमें उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद