{"_id":"620bfb093f5e4b546e1c371b","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-shamli-news-mrt577120967","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शामली निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार को गांव ढूढार निवासी 57 वर्षीय ओमपाल पुत्र श्याम सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर शामली से कांधला रहा था। द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचने पर मोड़ क्रॉस करते हुए सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे शामली के निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया जाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल कार चालक को भी उपचार के लिए शामली भेज दिया। मृत व्यक्ति की पहचान कराने के पश्चात परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। परिजनों ने मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना गांव ले जाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे के दौरान व्यक्ति की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में घायल कार चालक की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।