फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider death by car collision

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 02 Apr 2023 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शामली/ गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित यमुना नहर पटरी पर कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी।
जनपद सहारनपुर निवासी दीपक रविवार को अपनी कार में सवार होकर किसी काम से पानीपत जा रहा था। जब वह गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित नहर पटरी पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सहारनपुर के गांव ढुल्ला माजरा निवासी मुनेश पुत्र सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक घायल युवक को अपनी कार से शामली सीएची लेकर पहुंचा। जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दीपक ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों ने हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद युवक के परिजन चिकित्सालय पहुंच गए। बताया गया कि मुनेश पानीपत में नौकरी करता था और काफी समय से वहां रह रहा था। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकरा नहर पटरी मार्ग बन रहा हादसों की वजह
पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग की चौड़ाई काफी कम है। लंबे समय से इसे चौड़ा करने की मांग चली आ रही है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए शासन को 25 करोड़ का एस्टीमेट भेजा था। जिसे शासन ने वन विभाग का एस्टीमेट शामिल करने के निर्देश कर वापस लौटा दिया था। वन विभाग ने केंद्रीय मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद एस्टीमेट तैयार करने की बात कही थी। जिसके बाद से पटरी चौड़ीकरण का मामला अटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed