{"_id":"69a5deda74c73f2a2400b194","slug":"bike-rams-into-truck-parked-on-roadside-mother-and-daughter-killed-son-seriously-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-160730-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
Tue, 03 Mar 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी राजेश देवी का फाइल फोटो ।
शामली। मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर बनत के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार मुजफ्फरनगर के अलीपुर खुर्द गांव निवासी मां राजेश, बेटी तनु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी जगपाल ने बताया कि उनका परिवार वर्तमान में हरियाणा के पानीपत के जाटल रोड स्थित मकान में रह रहा है। होली पर सोमवार को उनका बेटा आकाश बाइक से अलीपुर कलां गांव देवता की पूजा-अर्चना के लिए आया था।
शाम करीब पांच बजे वह अपनी 48 वर्षीय मां राजेश और 18 वर्षीय बहन तनु को बाइक से लेकर लौट रहा था। जैसे ही बाइक बनत के पास पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तनु पानीपत में कक्षा 12वीं की छात्रा थीं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बाइक चलाते समय युवक हेलमेट भी नहीं लगाए हुए था।
होली की खुशियां गम में बदलीं
जगपाल ने बताया कि परिवार में होली को लेकर खुशी का माहौल था। रिश्तेदार भी घर पर आए हुए थे और गांव से राजेश सहित अन्य परिचितों के आने के बाद सभी ने होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बनाई थी। त्योहार का उत्साह मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि रिश्तेदार और आसपास के लोग ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
सिर्फ दो घंटे में आ जाएंगे वापस
जगपाल ने बताया कि आकाश ने घर से निकलते समय कहा था कि वह दो घंटे में अलीपुर कलां गांव में पूजा-अर्चना कर पानीपत वापस लौट आएंगे। दोपहर करीब तीन बजे के बाद उसका मोबाइल फोन नहीं लग रहा था। बाद में पुलिस ने हादसे में मां-बेटी की मौत की सूचना दी।
23 साल पहले पानीपत जाकर बस गया था परिवार
जगपाल ने बताया कि उनका परिवार करीब 23 वर्ष पहले पानीपत में जाकर बस गया था। वहीं आकाश और वह स्वयं फैक्ट्री में काम करते हैं और पूरा परिवार पानीपत में ही रह रहा है।
सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का सबब
सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण ही मां और बेटी काल के गाल में समा गई। सोमवार को ट्रक के कारण हुआ हादसा कोई पहला नहीं है। इससे पूर्व में जनवरी माह में तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से कैराना निवासी सोहन की मौत हो गई थी। इसके अलावा कांधला, थानाभवन में भी ट्रकों के सड़क किनारे खड़े होने के कारण हादसे हो चुके हैं मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।