फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike parked at home, e-challan issued on the road.

Shamli News: बाइक घर में खड़ी, सड़क पर कट गए ई-चालान

Sun, 21 Jun 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 21 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike parked at home, e-challan issued on the road.
शामली। जिले में फर्जी नंबर प्लेट का खेल वाहन मालिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बाइक घर पर खड़ी है, लेकिन उसके नाम से शहर के अलग-अलग स्थानों पर ई-चालान कट गए।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर चालान का मैसेज आने के बाद वाहन मालिकों को पूरे मामले की जानकारी हुई। शिकायतें बढ़ने पर पुलिस हरकत में आ गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोग दूसरे वाहनों के नंबर का इस्तेमाल कर चालान और कार्रवाई से बचने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात निरीक्षक (टीआई) को जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केस एक
झिंझाना क्षेत्र निवासी अय्यूब ने बताया कि उनकी बाइक पिछले करीब 15 दिनों से घर पर खड़ी है। इसके बावजूद फव्वारा चौक, आदर्श मंडी क्षेत्र और दिल्ली रोड पर उनकी बाइक के नाम से तीन चालान जारी हो गए। एक के बाद एक चालान के मैसेज मोबाइल पर पहुंचने के बाद उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। उन्होंने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
कांधला निवासी मुनीर की बाइक घर पर खड़ी थी, जबकि मेरठ टोल प्लाजा के पास उनके वाहन का चालान हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि चालान से बचने के लिए एक दूसरा युवक उनकी बाइक का नंबर अपनी बाइक पर लगाकर चला रहा था।
केस तीन
कैराना निवासी आदिल ने बताया कि उनकी बाइक घर पर थी, लेकिन एक और तीन जून को उसके नाम से चालान जारी हो गए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो राकिब नाम का युवक उनकी बाइक का नंबर प्रयोग करते हुए दिखाई दिया।

सीसीटीवी फुटेज में खुला राज
एसपी के अनुसार विभिन्न चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में ऐसे युवक नजर आए हैं, जो दूसरे वाहनों के नंबर का इस्तेमाल कर बाइक चलाते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह काम संगठित तरीके से किया जा रहा है और इसके पीछे एक गिरोह सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed