फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike collided with divider, factory worker died

Shamli News: डिवाइडर से बाइक टकराई, फैक्टरी कर्मचारी की मौत

Mon, 30 Jun 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, factory worker died
कांधला। कस्बे एलम के निकट बाईपास पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर फैक्टरी कर्मचारी प्रवीण (33) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गाव लिलौन निवासी प्रवीण पुत्र पालेराम हरियाणा के जिला सोनीपत के कुंडली स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार रात को वह अपने साथी रवि पुत्र धर्मपाल निवासी कस्बा कुंडली के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे कांधला थानाक्षेत्र के कस्बा एलम बाईपास मार्ग पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में विपिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed