फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bijli dehat ki bill sahar ka

बिजली देहात की, बिल शहर का

Mon, 11 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 11 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
bijli dehat ki bill sahar ka
बिजली - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में गांव बनत के ग्रामीण सोमवार को एएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि विद्युत निगम उन्हें फर्जी बिल भेज रहा है। निगम देहात श्रेणी में तो बिजली दे रहा है। लेकिन बिल थोपे जा रहे हैं शहरी श्रेणी के। एएसपी ने विद्युत निगम से जुड़ा मामला होने के कारण एसई से संपर्क कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसडीओ ने समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एएसपी से मुलाकात करके बताया कि उनके यहां पर कुछ लोग आते हैं कि उनको फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है। ये लोग विद्युत निगम से जुड़ा बताकर फर्जी बिल दिखाकर उनका ऐडजस्टमेंट कराने के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। पहले इस मामले की शिकायत विद्युत निगम से ही की गई। मगर कोई समाधान न निकल पाने के कारण पुलिस के पास आए हैं। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण में तत्काल एसई से बात की और लोगों की समस्याएं बताई। एसडीओ विद्युत पहुंचे एएसपी से बात की।
विज्ञापन


एएसपी शामली अनिल कुमार झा ने बताया कि देहात का होने के बावजूद शहरी श्रेणी के बिल आने और ऐडजस्ट कराने के नाम पर उत्पीड़न की शिकायत की गई है। विद्युत निगम के अफसरों से संपर्क कर समस्या दूर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed