{"_id":"6767c9cf61bc5557aa073e7b","slug":"big-accident-in-shamli-mini-truck-collides-with-car-two-friends-died-this-is-the-condition-of-the-third-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली में बड़ा हादसा: मिनी ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, कार की हालत देख कांप उठेगी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में बड़ा हादसा: मिनी ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, कार की हालत देख कांप उठेगी रूह
Sun, 22 Dec 2024 01:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
shamli
shamli
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:42 PM IST
सार
मृतक आकाश और केशव पंजाब नेशनल बैंक में काम करते थे। हादसे में उनके तीसरे दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार का ये हाल हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन थानाक्षेत्र के जलालाबाद क्षेत्र में गंगोह रोड पर अहमदपुर पुलिया के निकट शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मिनी ट्रक और कार की टक्कर की आमने सामने की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाश चौहान (27) पुत्र अनिल चौहान निवासी रुड़की उत्तराखंड व केशव त्यागी (26) निवासी गांव आकापुर तिहाना थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर जलालाबाद की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कार्यरत थे। उनके साथ एक युवक उदय चौधरी भी था। तीनों दोस्त शनिवार रात गंदेवड़ा संगम पर घूमने गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। आमने-सामने की टक्कर में आकाश और केशव की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी।