{"_id":"5f1b2c5b8ebc3e639c3c27ba","slug":"bidauli-chausana-road-shamli-news-mrt492900889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडौली-चौसाना मार्ग खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिडौली-चौसाना मार्ग खस्ताहाल
विज्ञापन
चौसाना बिडौली मार्ग की खस्ताहाल पर गुजरते वाहन
- फोटो : SHAMLI
बिडौली-चौसाना मार्ग खस्ताहाल
चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग की हालत बेहद खराब है। इस समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पांच अगस्त से मार्ग रोककर धरना दिया जाएगा।
बिडौली-सहारनपुर मार्ग का निर्माण वर्ष 2007 में किया गया था। उसी दौरान करीब एक किलोमीटर का टुकड़ा चौसाना से गंगोह व करीब आठ किलोमीटर का मार्ग खोड़समा से बिडौली को जोड़ने वाला अधर में लटक गया था। इस मार्ग पर वर्तमान में पैदल चलना तक दूभर हो गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह के आवास पर बैठक कर मार्ग की बदहाली पर रोष जताया। इसके बाद एसडीएम ऊन मणि अरोरा को दिए ज्ञापन देकर मार्ग को जल्द ठीक कराने की मांग की गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो पांच अगस्त से जाम लगाकर धरना दिया जाएगा। इस दौरान राजकुमार, अरविंद, रणवीर सिंह, समरपाल तोमर, राजवीर सिंह, मोहर सिंह, यशपाल सिंह, सचिन कुमार, सुशील आदि मौजूद रहे।

चौसाना बिडौली मार्ग की खस्ताहाल पर गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन