{"_id":"5b3bbd8d4f1c1b9c468b46cf","slug":"bhukiyus-flagged-protest-against-the-trial-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे के विरोध में भाकियू का चक्का जाम आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे के विरोध में भाकियू का चक्का जाम आज
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सड़क हादसे के बाद हंगामा और हाइवे जाम करने पर भाकियू नेता सहित 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में भाकियू ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। बुधवार को झिंझाना में मेरठ करनाल हाइवे स्थित गाडीवाला चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि पुलिस प्रशासन आम आदमी पर जुल्म कर रहा है, जिसके खिलाफ आवाज उठाने को आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 जून को झिंझाना में गाड़ीवाला चौराहे पर ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन करके हाइवे जाम कर दिया था। करीब तीन घंटे हाइवे जाम रहा था। इसके बाद भाकियू नेता विनोद निर्वाल सहित 11 लोगों के खिलाफ झिंझाना थाने में उपनिरीक्षक केपी सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी के चलते भाकियू ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि किसान, मजदूर और व्यापारी हर वर्ग पुलिस प्रशासन की हठधर्मी और तानाशाही मानसिकता के कारण परेशान हैं। झिंझाना क्षेत्र में अवैध कारोबार होते हैं, लेकिन कोई व्यक्ति इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को झिंझाना में गाड़ीवाला चौराहे पर धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें शामली के साथ ही मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से भाकियू कार्यकर्ता शामिल होंगे।
हरकत में आया पुलिस प्रशासन
भाकियू के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भाकियू नेताओं से भी अधिकारी संपर्क साध रहे हैं। वहीं, धरना प्रदर्शन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी है, जिसके चलते बुधवार को गाड़ीवाला चौराहे पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रखी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक कर बनाई रणनीति
शामली। गाडीवाला चौराहे पर होने वाले आंदोलन के संबंध में मंगलवार को शामली नगर पालिका में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह और प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि जिस परिवार का सदस्य हादसे में मारा गया, उसी परिजनों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दमनकारी रवैया अपना रही है। इसलिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन में सहारनपुर जिलाध्यक्ष चरण सिंह और मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भी किसान और भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेंगे। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, युवा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल, चौधरी जाहिद हसन, बाबा उदयवीर, समरपाल, हाजी इकराम, आरिफ, ओमपाल, संदीप पंवार, शहजाद लुहारी, सन्नी निर्वाल, अनीस, डाक्टर फरीद गनी, मुन्ना टिटौली और दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
मास्टर जाहिद बने भाकियू जिलाध्यक्ष
शामली। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में फेरबदल हुआ है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर मंगलवार को बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद को शामली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि युवा टीम का जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल को बनाया गया है। राकेश टिकैत ने बताया कि जिलाध्यक्ष रहे जावेद तोमर को अब प्रदेश संगठन में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन