फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bholenath's turmeric and mehndi ceremony was celebrated with great pomp

भोलेनाथ ही हल्दी व मेहंदी की रस्म के बाद महिला संगीत

Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bholenath's turmeric and mehndi ceremony was celebrated with great pomp
धूमधाम से हुई भोलेनाथ की हल्दी ओर मेहंदी की रस्म
विज्ञापन

कैराना। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में बनखंडी महादेव मंदिर में भोलेनाथ की हल्दी और मेहंदी की रस्म पूरी होने पर महिला संगीत का आयोजन किया गया। रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया।
शुक्रवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धपीठ प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर में मंगलवार से भोलेनाथ शंकर भगवान के विवाह की तैयारी शुरू कर दी गई थी। मंदिर के पुजारी पीतांबर शर्मा ने बताया कि शिव विवाह के उपलक्ष्य में मंगलवार को भोलेनाथ की हल्दी की रस्म की गई। बुधवार को मेहंदी की रस्म हुई थी। मेहंदी के रस्म के बाद बृहस्पतिवार को महिला श्रद्धालुओं द्वारा महिला संगीत का आयोजन किया गया। शिव-पार्वती का गुणगान किया।
विज्ञापन

दोपहर में पंडित हरीश शर्मा द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित पीतांबर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह चार बजे से भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक कांवड़ की रही धूम
कैराना। बृहस्पतिवार को हरियाणा की ओर जाने वाली डाक कांवड़ कस्बे से होकर गुजरी। बाइक द्वारा पवित्र गंगाजल लाने वाले भोलों की संख्या भी काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed