{"_id":"674ffa0dfd57fbcb31080008","slug":"bhim-armys-demonstration-at-the-collectorate-shamli-news-c-26-1-smrt1047-132833-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भीम आर्मी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भीम आर्मी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने पहुचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता । संवाद
शामली। संभल हिंसा के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम परमानंद झा को सौंपा। ज्ञापन में संभल हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की है।
मंगलवार को संभल हिंसा के विरोध भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही से संभल में हिंसा हुई है। प्रशासन के अनुचित रवैये के कारण अपने घरों में कैद लोग बाहर नही निकल पा रहे है। संभल में हिंसा के बाद वहां के हालात बिगड़े हुए है। यहां शिक्षण संस्थाएं और बाजार बंद है। पुलिस की ओर से निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम परमानंंद झा को सौंपकर पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की।
इस अवसर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अनुज प्रभात भारती, मनोज कुमार, डाॅ. इंतजार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, शाकिब राणा, विरेंद्र कुमार, प्रदीप, रवि कटारिया, जितेंद्र शेरवाल आदि मौजूद रहे।