{"_id":"5eecfbc98ebc3e43156ff524","slug":"bhim-army-burnt-effigy-of-chinese-president-shamli-news-mrt487223849","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
विज्ञापन

थानाभवन। सीमा पर शहीद हुए जवानों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस दुस्साहस के लिए चीन को करारा जवाब दिया जाए।
शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता आंबेडकर मार्केट में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अनुज भारती ने कहा कि जो भी जवान सीमा पर शहीद हुए हैं, सरकार द्वारा उनके परिवारों की उचित आर्थिक मदद की जाए। जिला प्रभारी नासिर चौधरी ने कहा कि सैनिकों पर हमला कर चीन ने अपने नापाक मंसूबे साफ कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से चीन के उत्पादों का बहिष्कार की अपील की। प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष चंद्रपाल, नीटू गौतम, राजेश गौतम, अंकित कुमार, अंकुर आदि मौजूद रहे।