फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhavadhas Foundation Day will be celebrated as Adi Mahaparva on May 24

Shamli News: 24 मई को आदि महापर्व के रूप में मनाया जाएगा भावाधस का स्थापना दिवस

Sun, 30 Apr 2023 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bhavadhas Foundation Day will be celebrated as Adi Mahaparva on May 24
-अमृतसर में भगवान वाल्मीकि तीर्थ में आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) का स्थापना दिवस 24 मई को भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में आदि महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से वाल्मीकि समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। भावाधस के राष्ट्रीय सर्वोच्च निदेशक व आदि धर्म गुरु स्वामी चंद्रपाल अनार्य और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी महेंद्र द्रविड़ शनिवार देर शाम को शामली के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और अमृतसर में होने वाले आदि महापर्व के पोस्टर का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर जिला एवं नगर इकाई के पदाधिरियों ने राष्ट्रीय सर्वोच्च निदेशक व आदि धर्म गुरु स्वामी चंद्रपाल अनार्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी महेंद्र द्रविड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र व भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से जनसंपर्क कर 24 मई को भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दिनेश गहलोत, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रदीप टांक मायूस, संतोष बिड़ला, विपिन चेंदेल, घनश्याम पारचा, सुनील चंद्रा, मनीष गहलोत, देवेंद्र बिड़ला, राकेश गहलोत, नीरज चंदेल, पंडित महेंद्र, भूषण धवन, अंकित गहलोत, दीपक ढिगान, लखन धवन, वंश गहलोत, यश बिड़ला, लक्की बिड़ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed