{"_id":"5c757c35bdec22738a475702","slug":"bhartiye-vaayu-sena-ki-air-strike-par-jashn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर शहर में जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर शहर में जश्न
Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों को भारतीय वायु सेना द्वारा पाक में चल रहे कई आतंकी शिविरों के सफाए की खबर मिलती रही, लोग हाथों में तिरंगे लेकर सड़कों पर उतरते रहे। जोश से भरे युवा ढोल नगाड़ों पर थिरक रहे थे और वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। चारो तरफ पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद गूंज रहा था। व्यापारी, किसान, हर किसी ने सेना की इस कार्रवाई को सराहा। सरकार को नसीहत दी कि आतंक के आकाओं के सफाए तक ये कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।
सुबह साढे़ आठ बजे से ही लोगों का जश्न शुरू होने लगा था। युवाओं की टोलियां हाथ में तिरंगा लेकर शहर के शिव चौक पर पहुंची और भारत माता की जय के नारे लगाए और जमकर मिठाई बांटी। इनमें वीरेंद्र गर्ग, श्रवण, अशोक, सौरव, गौरव, जावेद, इसरार, बबेंद्र, हनी मित्तल, लोकेश स्वामी, मानू आदि मौजूद रहे।
आतंकी आकाओं के सफाए तक जारी रहे कार्रवाई
अग्रवाल समाज के लोगों ने बाजार में दुकानदारों को मिठाई बांटी। नया बाजार, बड़ा बाजार में समाज के समाज के लोग पहुंचे और एक दूसरे को बधाई दी। अग्रवाल सममेलन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण संगल ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले का बदला लिया है। मांग उठाई की जब तक आतंकी आकाओं का सफाया नहीं हो जाता जब तक सेना को इस तरह की कार्रवाई करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
पाक को उसकी औकात दिखा दी
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी सेना की कार्रवाई की खुशी में शहर में घूमकर बाजारों में मिठाई बांटी। शिव चौक, हनुमान धाम के आसपास भी सदस्यों ने मिठाई वितरण किया। ढोल की थाप पर युवा जमकर थिरके। कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब देकर सरकार ने पाक को उसकी औकात सिखा दी है। बता दिया कि भारत शांति का प्रतीक है लेकिन यदि कोई उसे ललकारेगा तो वे भी ईंट का जवाब वो पत्थर से देना जानते हैं। उन्होंने जमकर आतिशबाजी की।
सेना ने दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
पश्चिमी उत्तर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भी सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की। कहा कि सेना ने पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को आज सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कहा कि सरकार को धारा 370 हटा देनी चाहिए। इसके हटने पर ही कश्मीर में आतंकवाद की आधी से ज्यादा समस्या का हल निकल जाएगा। व्यापारियों ने दुकानों पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। रवि संगल, प्रमोद विश्वकर्मा, अनुज गोयल, रामदयाल गुप्ता, राजीव गर्ग, पवन गोयल, आशु पुरी, पंकज वालिया, प्रदीप संगल, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
इतने हमले करो कि आतंकी आकाओं को खुद खदेड़ दे पाक
कंडेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी अंकित गोयल के प्रतिष्ठान पर हुई उद्यमियों की बैठक में सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की गई। कहा कि पुलवामा हमले के बाद देश का हरेक व्यक्ति बड़ी कार्रवाई के इंतजार में थे जो आज हमारी वायु सेना ने कर दिखाई है। उद्यमियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई वहां के आतंकी शिविरों पर लगातार होनी चाहिए ताकि पाकिस्तान अपने आतंकी आकाओं को खुद पाक से खदेड़ने को मजबूर हो जाए।