फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bharatiya Kisan Sangh workers submitted a memorandum regarding various demands

Shamli News: विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

Tue, 24 Sep 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh workers submitted a memorandum regarding various demands
शामली। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में एक घंटा धरना दिया। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। वहीं नवागत डीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को संघ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट सभागार में धरना-प्रदर्शन किया। इसकेे बाद जिला मंत्री देशराज शर्मा व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में जनपद में हुई अधिक वर्षा के कारण प्रभावित फसलों का आंकलन कराते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के नलकूपों पर मीटर न लगाने, गन्ने की फसल का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक दिलाने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने के साथ ही रजबाहों की सफाई कराने की मांग की। इस दौरान प्रदीप मुखिया, धर्मेंद्र देशवाल, धीरेंद्र, रामबीर, बबलू राणा, प्रदीप मुखिया, राजेंद्र, विक्रम, जैविंद्र, विजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed