{"_id":"5798fbf14f1c1b1a4f21e085","slug":"bharat-mata-ki-jai-speaking-with-bombs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के साथ भारत माता की जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के साथ भारत माता की जय
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पंचक समाप्त होने के बाद हरिद्वार से कांवड़ियों के आने की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बृहस्पतिवार को पानीपत-खटीमा मार्ग पर शिवभक्तों का आस्था का सैलाब उमड़ेगा। नीलकंठ महादेव एवं समुद्र मंथन, शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का जज्बा नजर आ रहा है।
मान्यता है कि पंचक लगने पर कांवड़ लेकर चलना शुभ नहीं माना जाता है। मंगलवार रात्रि 11 बजे पंचक समाप्त हो गए। 12 बजे के बाद हरिद्वार से शिवभक्तों ने कांवड़ को उठाना शुरू कर दिया। आज पानीपत-खटीमा मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान हिसार के हासी की बाबा नीलकंठ महादेव, गंगा अवतरण में भगवान शिव की रथयात्रा और समुद्र मंथन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पानीपत-खटीमा मार्ग पर एसटी तिराहे पर रजवाड़ा फार्म में जींद के शिवभक्तों ने कांवड़ की पूजा अर्चना की।
श्री सर्व मंगला शिवभक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल कांवड़ सेवा शिविर में अजय पाठक ने शिवबाबा के भजन बम लहरी प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान पानीपत-खटीमा मार्ग पर गुुलजारी वाला मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगा उठा है।
विज्ञापन
कांवड़ शिविर का उद्घाटन आज ः शामली। करनाल मार्ग पर कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। मार्ग पर बोल बम और हर- हर महादेव के जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं। उधर, शामली इंडस्ट्रीयल एस्टेट मेन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में पानीपत-खटीमा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र में कंडेला पुलिस चौकी के पास आज सुबह 11 बजे कांवड़ शिविर का शुभारंभ डीएम सुजीत कुमार और एसपी विजयभूषण द्वारा किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव अंकित गोयल ने यह जानकारी दी।
बढ़ता जा रहा भक्तों का सैलाब
कैराना। कस्बे में शिव भक्तों का आगमन बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर कैराना और यमुना पुल से गुजर रहे हैं। शिवरात्रि के नजदीक आने के साथ ही कैराना शिवमय होता नजर आ रहा है। कांवड़ियों के लिए पब्लिक इंटर कॉलेज, तीतरवाड़ा मोड़ और मवी के पास शिविर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए यमुना पुल और यमुना घाट पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए।
कांवड़ियों की सेवा में जुटा हर कोई
शामली। शिवभक्तों की सेवा के लिए हर कोई तैयार है। सामाजिक संस्थाओं ने धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवा भाव के लिए आगे हाथ बढ़ाए हैं। श्री हनुमान धाम पर मानवाधिकार संगठन के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि हनुमान धाम पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में बारह हजार से अधिक शिवभक्त प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं।
धर्मेंद्र कांबोज, शम्मी नारंग, रजत उर्फ लालू बंसल, नितिन बंसल, काला, पंकज गुड्डू, राकेश आदि कांवड़ियों की सेवा जुटे हैं। वहीं, इनरव्हील क्लब शामली के तत्वावधान में रजवाड़ा फार्म में कांवड़ियों को भोजन- फल का वितरण संस्था की अध्यक्षा सविता जैन, पिंकी अग्रवाल, बरखा जैन, मीनाक्षी माहेश्वरी, अनीता जैन, उषा गुप्ता, बीना अग्रवाल, पूनम गर्ग, चंचल माहेश्वरी, सर्वमंगला शिवशक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र संगल की टीम मौजूद रहे।
उधर, श्रीराम लखन सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान धाम पर पांचवें कांवड़ चिकित्सा शिविर में तीसरे दिन 225 कांवड़ियों की जांच की दवाई वितरित की। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल बंसल, डॉ. मुकुट मोहन संगल, अशोक सिंघल, डॉ. नीरज वशिष्ठ, डॉ. अर्जुन वर्मा शिवभक्तों की चिकित्सा सेवा में जुटे हुए हैं।
भोले के भजनों पर थिरके भोले
शामली। इस बार भोले के भजन भी हाइटेक होते जा रहे हैं। समूचे कांवड़ मार्ग भोले के भजनों से सरोबार हो गया है। शहर में जगह-जगह कावंड़ मार्गों पर लगे शिविरों में बज रहे नए-नए भजनों पर कांवड़ियां आनंद उठा रहे है। बुधवार को शहर में भोले के भजनों पर कांवड़ियों ने खूब लुफ्त उठाया और पुराने भजनों को छोड़ कांवडियां नए-नए भजनों पर पूरा मनोरजंन कर रहे हैं।
शहर में मंदिरों में भी भोले के भजनों पर नई-नई डीवीडी की दुकानें लगी है जिससे भोले भजनों की डीवीडी खरीद रहे है। अबकी बार कावड़िए कांवड़ मेें भोले के रंग में रंग गई मै तो, भोले आजा मै तेरे लाड लडाऊ, हटजा भोले साइड में मेरी गड्डी चाले टाइट में, हरिद्वार का पाणी तेरे लागजा भोले आदि भजनों पर थिरकते नजर आए। पुराने भजनों का कम रुझान रहा।