फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakyu's panchayat today to demand equal compensation

समान मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू की पंचायत आज

Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu's panchayat today to demand equal compensation
समान मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू की पंचायत आज
विज्ञापन

बाबरी। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे में गई जमीन की मांग को लेकर शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर चंदपुरा बाग में चल रहा किसानों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को पंचायत का आयोजन किया जाएगा। लाटियान खाप के चौधरी विरेंद्र सिंह ने भी धरने पर पहुंचकर पंचायत का समर्थन किया।

धरने पर भाकियू मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान व शामली जिलाध्यक्ष कपिल ख़ाटियान ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि बुधवार को प्रशासन के साथ आरपार की लड़ाई होगी। इस दौरान पानीपत-खटीमा मार्ग पर चंदपुरा बाग के निकट बड़ी संख्या में किसान, भाकियू कार्यकर्ता एवं रालोद कार्यकर्ता धरने में शामिल रहे। भाकियू के दोनों जिलाध्यक्षों की बात का समर्थन करते हुए धरने में शामिल लोगों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंचायत में शामिल होने की अपील की। इस दौरान लाटियान खाप के चौधरी विरेंद्र सिंह ने भी बुधवार को होने वाली पंचायत में समर्थन दिया। सभी वक्ताओं ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों व शामली प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने की बात कही। भाकियू मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि भूमि का समान मुआवजा, खेत में खड़ी फसल का मुआवजा, ट्यूबवेल व पेड़ आदि का उचित मुआवजा तथा गन्ना भुगतान मुख्य मुद्दे होंगे। धरनास्थल पर जिला संगठन मंत्री विपुल निर्वाल, मोमिन खान, गुरुनाम सिंह, विनोद लाटियान, अरुण प्रधान, विपिन लाटियान, सागर लाटियान, देवेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, अजब सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रभु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed