फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu's demonstration against terrorism, Pakistan's effigy burnt

Shamli News: आतंकवाद के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला फूंका

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's demonstration against terrorism, Pakistan's effigy burnt
शामली। पहलगाम में आंतकी हमले की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। रविवार को भी कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च निकालकर घटना में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। भाकियू अराजनैतिक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। चौसाना में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक और भाकियू मंडल के महासचिव दुष्यंत मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पहलगाम में आंतकवादी हमले की निंदा की। दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर कहा कि अब बड़ा निर्णय लेने का वक्त आ गया है। सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र मलिक, सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल महासचिव सुखपाल राठी, युवा मडल अध्यक्ष आकाश तोमर, शामली ब्लाक अध्यक्ष अफजल खान, मांगा तोमर, रविंद्र राणा, उदयवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह लंबरदार, राहुल मलिक, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबरी में रविवार को व्यापारियों ने पाकिस्तान का विरोध करते हुए बाजार क़ी सड़क पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाए गए, जिससे आने जाने वाले लोगों के जूते चप्पल उस पाकिस्तान झंडे पर पड़े। जलालाबाद में नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला गया और पर्यटकों की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। नागरिकों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर राशिद चौधरी, राशिद मलिक, हामिद चौधरी, सलीम खान, ओम प्रकाश सिंह, नसीम मलिक, शमी खान, सोनू कुमार, बबलू प्रधान, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनत में कैंडल मार्च निकाला
कस्बा बनत में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह, सभासद अमरेश चौधरी, सभासद इकराम अली उर्फ मुन्नु, बाबू ओमसिंह कश्यप, सभासद अजय कुमार गोगियान, सभासद नीरज कुमार पाल,सभासद दीपक कुमार पाल, सभासद प्रतिनिधि नदीम चौधरी, सभासद कल्लू आदि मौजूद रहे।

मुंडेट में पाकिस्तान का झंडा पुतला जलाया

फोटो
शामली। रविवार को गांव मुंडेट कला में पाकिस्तान का झंडा और पुतला जलाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आशु, नितिन, रोहित, अर्जुन, रजत, गौरव, प्रिंस, अनुज, हरिओम दीपक, आयुष विश्कर्मा, कार्तिक ठाकुर, अर्जुन पंडित, अंशुल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

चौसाना में पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी

चौसाना में भी आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने हनुमान धाम मंदिर से शाम छह बजे कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला भी दहन किया। कार्यक्रम में कंवरपाल शर्मा, मनोज गोस्वामी, बिल्लू, कमल, अतुल, अमरसिंह, महक सिंह, राजेश, घनश्यामदास आदि मौजूद रहे। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को मोमबत्ती जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed