फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu workers made tractor trolleys full of grains cross the border

Shamli News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को बॉर्डर पार कराया

Thu, 27 Apr 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers made tractor trolleys full of grains cross the border
- हरियाणा प्रशासन ने दूसरे दिन भी हरियाणा सीमा पर रोके थे अनाज के वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों के गेहूं के वाहन रोके जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के वाहनों को बॉर्डर पार कराया।
कैराना क्षेत्र से किसान अपने अनाज को ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों में लेकर हरियाणा की मंडियों में बेचने के लिए जाते हैं। मंगलवार को हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी हरियाणा बॉर्डर पर यूपी के किसानों के वाहनों को रोक दिया था। हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके बाद किसानों ने हंगामा-प्रदर्शन कर दिया था। अधिकारियों के समझाने बुझाने पर किसान शांत हुए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह को भी हरियाणा प्रशासन ने यूपी के किसानों की अनाज से भरी दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों को रोक दिया। किसानों के अनाज के वाहन रोके जाने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के पउप्र महासचिव कपिल खाटियान कई कार्यकर्ताओं के साथ यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हरियाणा पुलिस प्रशासन से वार्ता की। हरियाणा प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों का हवाला देकर वाहन रोके जाने का कारण बताया। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया। करीब 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की अनाज से भरी सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को बॉर्डर से पार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल खाटियान ने बताया कि भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत के आदेश पर भारतीय किसान यूनियन की टीम सुबह आठ बजे से कैराना स्थित यूपी हरियाणा बॉर्डर पर डटे रहे। जिसके बाद हरियाणा के अधिकारियों पर लिखित आदेश न मिलने पर उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर सैकड़ों किसानों की अनाज से भरी ट्रालियों को निकलवाया हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रशासन यदि आगे से किसानों को परेशान करेगा तो बॉर्डर पर ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ब्रह्मपाल नाला, पुष्कर सैनी, आशीष, शांता प्रधान, राजेश चौहान, ऋषि नंबरदार, इनाम और महरदीन आदि मौजूद रहे।

500 रुपये लेकर ट्रैक्टर ट्राली निकलवाने का आरोप
हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों के गेहूं के वाहन रोके जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कपिल खाटियान ने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सुबह के समय यूपी के कुछ किसानों से 500-500 रुपये लेकर करीब 20-25 ट्रैक्टर ट्राली निकलवाई हैं। जो पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि जब कानून के हिसाब से किसान हिंदुस्तान में कहीं भी अपनी फसल बेच सकता हैं तो यूपी के किसानों को बेवजह क्यों रोका जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed