फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu Tomar's performance in the Collectorate

भाकियू तोमर का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar's performance in the Collectorate
शामली। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने, नलकूपों पर मीटर कार्रवाई बंद करने और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। डीजल व गैस के दाम कम किए जाएं। किसानों के नलकूपों पर बिजली मीटर की प्रक्रिया पर रोक लगे। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं। किसानों का ब्याज सहित गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराकर भुगतान न करने वाले चीनी मिलों पर कठोर कार्रवाई की जाए। जब तक किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं होता, तब तक किसी भी किसान को विद्युत बिल के नोटिस जारी कर परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के बिजली बिल माफ करने के वादे पर अमल करे। मौके पर जिला प्रभारी सन्नी निर्वाल, राहुल कुमार, शुमम गोयल, सुहेल अंसारी, संजीव मलिक, देवेंद्र मलिक, नरेश मलिक, सूरजवीर हुड्डा, अशोक कुमार, रवि पंवार, अंकित पंवार, सहदेव प्रधान, युधिष्ठर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed