फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu staged a sit-in protest at Khandsaal power station

Shamli News: भाकियू ने खंडसाल बिजलीघर पर धरना दिया

Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in protest at Khandsaal power station
नहटौर। विद्युत विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश कुमार के नेतृत्व में खंडसाल बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न कर रहा है। चांदपुर जेई की ओर से किसानों पर मुकदमें कराए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो भारतीय किसान यूनियन जिले में आंदोलन करेगी। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने की सूचना पर पहुंचे एसडीओ विवेक कुमार विश्वकर्मा तथा जेई संजय शर्मा को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। एसडीओ विवेक कुमार विश्वकर्मा ने किसानों की व्यक्तिगत समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। वहीं बड़ी समस्याओं की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज कर एक सप्ताह के अंदर समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश कुमार ने बताया कि अगर एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अतेंद्र चौधरी, विपिन कुमार, शुभम कुमार, आदित्य दहिया, विमल कुमार, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शेखर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed