फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu president Naresh Tikait met the family of constable Saurabh

Shamli News: सिपाही सौरभ के परिजनों से मिले भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत

Thu, 29 May 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu president Naresh Tikait met the family of constable Saurabh
शामली क्षेत्र के गांव बधेव में मृतक सिपाही सौरभ देशवाल के आवास पर सांत्वना  देने पहुंचे भाकियू
शामली। गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र के गांव गांव नाहल में रविवार रात को फायरिंग के दौरान बलिदानी हुए गांव बधेव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल के आवास पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत गांव बधेव स्थित बलिदानी सिपाही सौरभ कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बलिदानी सिपाही के पिता उत्तम कुमार से मिलकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। नरेश टिकैत ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच होनी चाहिए। योगी सरकार में बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मियों पर किए जा रहे हमले निंदनीय है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की घड़ी में वे परिजनों के साथ हैं। इस अवसर पर कपिल खाटियान, मोहित शर्मा, विदेश मलिक, बिल्लू, मुन्ना, वरुण देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed