फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu managed to put pressure on the administration

पांच घंटे चक्का जाम के बाद धरना खत्म

Tue, 13 Sep 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu managed to put pressure on the administration
शामली में कलक्ट्रेट में भाकियू के धरने पर जाते राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान यूनियन आखिरकार प्रशासन पर समस्याओं का समाधान कराने के लिए दबाव बनाने में कामयाब रही। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सख्त रुख के चलते प्रशासनिक अधिकारी नरम पड़े और किसानों की जीत हुई।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर जारी भाकियू के बेमियादी धरने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर में सवार होकर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसान संकट में हैं। बच्चों की पढ़ाई छूट रही है। इलाज नहीं हो पा रहा है। सरकार चीनी मिलों पर दबाव बनाने में नाकाम है। वहीं, सरकार किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव खरीद कर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। वहीं, भाकियू सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

धरने पर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, ओमपाल मलिक फुगाना, विदेश मलिक, वीर सिंह, योगेंद्र पंवार, देवराज पहलवान, शौकेंद्र चौधरी, विनय चौधरी, गुड्डू बनत, शांता प्रधान, पुष्कर सैनी, राजन जावला, एजाज खान, आशीष चौधरी, मनोज तोमर, गय्यूर हसन, आरिफ, असजद तोमर, ब्रह्मपाल नाला, पप्पू भारसी, सद्दाम भाट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान पर सहमति
बैठक में विद्युत निगम और भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को लेकर विमर्श किया। प्रशासन ने अंडरपास, चकरोड या नालियों का सर्वे कराकर समाधान कराने का निर्णय किया। पैमाइश के लिए संयुक्त टीम बनाकर रोस्टर तैयार किया जाएगा। आर्बिटेशन में किसानों के मुआवजे में उचित वृद्धि की जाएगी। अतिरिक्त अवार्ड बढ़े हुए सर्किल रेट पर तैयार किए जाएंगे। किसानों के विद्युत कनेक्शन न काटे जाने तथा नलकूप से मीटर उखाड़ने पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसके बाद बुटराड़ा में चल रहा धरना भी स्थगित करने का निर्णय किया गया।

जाम से मुश्किलों का सामना
करीब पांच घंटे के जाम के दौरान लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरनगर की ओर से बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं, छोटे वाहनों बनत ट्रांजिट हॉस्टल होते हुए सहारनपुर रोड ंसे शहर में चले गए। पुलिस ने पानीपत-खटीमा हाईवे से यातायात परिवर्तित कर दिया था।

शामली में कलक्ट्रेट में किसानों के साथ धरने पर बैठे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत।

शामली में कलक्ट्रेट में किसानों के साथ धरने पर बैठे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत।- फोटो : SHAMLI

शामली में कलक्ट्रेट के सामने भाकियू के जाम के दौरान पानीपत-खटीमा हाईवे पर फंसे वाहन।

शामली में कलक्ट्रेट के सामने भाकियू के जाम के दौरान पानीपत-खटीमा हाईवे पर फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाते किसान।

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाते किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर धरने पर बैठे किसान।

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर धरने पर बैठे किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट के सामने किसानों के जाम के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।

शामली कलक्ट्रेट के सामने किसानों के जाम के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम करते किसान।

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम करते किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाते किसान।

शामली में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाते किसान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed