फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhainswal Sports Stadium land transferred to Sports Department

Shamli News: भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि खेल विभाग के नाम हुई हस्तांतरित

Sat, 10 Aug 2024 05:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Bhainswal Sports Stadium land transferred to Sports Department
शामली। भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि जिले के राजस्व विभाग से सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय खेल विभाग के नाम रिकार्ड में हस्तांतरित हो चुकी है। राजस्व विभाग की ओर से मंडल के क्षेत्रीय खेल विभाग के रिकार्ड में दर्ज करके जिला प्रशासन अपनी रिपोर्ट शासन को भेज चुका है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना के तहत पांच साल पहले भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। शासन की ओर से यूपीपीसीएल को कार्यदाई संस्था नियुक्त किया गया। कार्यदाई संस्था ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू खेल स्टेडियम की तर्ज पर भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन तैयार कराया। शासन से स्टेडियम की प्रशासकीय वित्तीय समिति, योजना विभाग और तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण एजेंसी की ओर से स्टेडियम का टेंडर छोड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश लखनऊ से डेढ़ साल से दो करोड़ रुपये अवमुक्त कर चुके हैं। भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि राजस्व विभाग से क्षेत्रीय खेल विभाग को हस्तांतरित न होने से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था।
विज्ञापन

गत 30 जुलाई को यूपी कैबिनेट की बैठक में भैंसवाल खेल स्टेडियम को अनुमोदन मिल गया था। शासन की ओर प्रमुख सचिव खेल की ओर से आलोक कुमार की ओर से गत पांच अगस्त को डीएम रविंद्र सिंह को पत्र भेजकर क्षेत्रीय खेल विभाग के रिकार्ड में दर्ज करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने राजस्व विभाग से मंडल के क्षेत्रीय खेल विभाग के रिकार्ड में दर्ज करके शासन को अपनी रिपोर्ट दी है। शुक्रवार को भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि के निरीक्षण के लिए यूपी पीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मदन पाल सिंंह सहायक अभियंता अमित कुमार, उपक्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed