झिंझाना। कस्बे में आयोजित मेले में दंगल के चौथे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। पहलवान बाबा भगतदास अयोध्या तथा काला गंगानगर राजस्थान के बीच हुआ। सात मिनट की कुश्ती में बाबा भगतदास ने बाजी मारी।
दंगल देखने के लिए दूर- दूर से आए लोगों ने कुश्ती के मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। 1100 रुपये के इनाम की कुश्ती का मुकाबला पहलवान बाबा भगतदास अयोध्या तथा काला गंगानगर राजस्थान के बीच हुआ।
बाबा भगतदास ने बाजी मारी। समीर तीतरवाड़ा तथा पीयूष मंगलोरा, जल्लाद राजस्थान, रिहान भूरा तथा युवराज, कल्लू, प्रिंस इसके बाद अली चांद चंदनहेड़ी, जावेद भूरा, शोर्य, मोहम्मद अली आदि पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए। रेफरी अनीस थानाभवन तथा संचालन वसीम झिंझांनवी रहे। कमेटी के इकराम सभासद, नवाब कुरैशी, हरियाणा से दंगल देखने के लिए आए। इस दौरान मास्टर जाबिर, मुस्तकीम अली, राणा अली रहे। दंगल के चौथे दिन की शुरुआत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार तथा एसआई राघवेंद्र द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।