{"_id":"5e025ee18ebc3e88195bb22d","slug":"bhabisa-s-yashsvi-qualified-for-india-trial-shamli-news-mrt460410570","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीसा की यशस्वी ने इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीसा की यशस्वी ने इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया
विज्ञापन
भभीसा की यशस्वी ने इंडिया ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया
शामली। जनपद के गांव भभीसा की मूल निवासी यशस्वी ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल अंडर 19 में इंडिया टीम के ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया है। इस सफलता पर परिजनों मेें खुशी का माहौल है।
कांधला थानाक्षेत्र के गांव भभीसा के मूल निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि वे पिछले करीब 11 साल से परिवार के साथ देहरादून के सुभाष नगर में रहते हैं। उनकी बेटी इंटर की छात्रा यशस्वी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। 22 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में यशस्वी ने 10 मीटर पिस्टल अंडर 19 में इंडिया टीम के ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही निशानेबाजी का शौक रहा है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। गांव भभीसा में उनके परिवार में खुशी का माहौल है।