{"_id":"5aa420204f1c1bc3758b4ad2","slug":"beware-of-communal-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक ताकतों से सावधान रहना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक ताकतों से सावधान रहना होगा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक ताकतें फिर से माहौल खराब करा सकती हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अभी से संभल जाओ और किसी के बहकावे में कभी मत आना। उन्होंने कहा कि जाट और मुसलिम एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ें। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही है, जबकि आज देश का किसान बर्बादी के कगार पर है।
किला परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली को समर्थकों सहित रालोद में शामिल कराया। इस दौरान रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और संघ के लोग रोज झूठ बोलकर किसान और मजदूरों को बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में सांप्रदायिक ताकतें माहौल बिगाड़ने की साजिश रच सकती हैं, लोगों को जाति धर्म के नाम पर लड़ाया जा सकता है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
वहीं, उन्होंने कहा कि रालोद ही मुसलिमों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह और गय्यूर अली की करीबियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम नेताओं को रालोद ने हमेशा सम्मान दिया है। भविष्य में भी इसी गठजोड़ से सांप्रदायिक ताकतों को देश की राजनीति से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम सभी इस देश का अटूट हिस्सा हैं। हम सभी को एक साथ रहना है। देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए भाजपा को सत्ता से दूर करना होगा।
विज्ञापन
रालोद में शामिल हुए अशरफ अली खां व पूर्व सांसद अमीर आलम खां ने शपथ ली कि ताउम्र रालोद में रहेंगे एवं चौधरी अजीत सिंह के बताए अनुसार सेक्युलर शक्ति को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने किया। इस दौरान रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अनवार चौधरी, देशराज भनेडा, वाजिद अली, बाबा सूरजमल, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, बाबा श्याम सिंह, सतबीर पंवार, सोहन लाल कसेरवा, रविन्द्र सोटा, शेर मोहम्मद, ताज मोहम्मद और हाजी तसव्वर आदि प्रमुख लोग शामिल रहे। उधर, कैराना में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का अभिवादन किया गया। इस दौरान अनिल चौहान, हरपाल, रविंद्र, राकेश, प्रभु तितरवाड़ा, अरविंद, डॉक्टर महेंद्र, राजबीर, बिल्लू, प्रदीप मौजूद रहे।