फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beti Padhao's message from cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया बेटी पढ़ाओ का संदेश

Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Beti Padhao's message from cultural programs
शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर छात्र को सम्मानित करते एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : SHAMLI
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन

शामली। शहर के रायल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ और बाल मजदूरी बंद करो का संदेश दिया। पंजाबी डांस और लेजी डांस भी शानदार रहा।
स्कूल परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल रहे। छात्राओं से सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने नन्हीं परी, सब्जी डांस की प्रस्तुति दी। लघु नाटिकाओं से छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं का रिमिक्स भांगड़ा से सबका मन मोहा। कक्षा 11 के छात्रों का लेजी डांस सबको भाया। कक्षा पांच के छात्रों ने बाल मजदूरी रोकने पर नाटिका पेश की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में रॉयल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विजय मलिक जी, प्रबंधक अमरदीप मलिक, गगनदीप, शिल्पा खेवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका निर्मला मलिक ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए गए मॉडल्स और घर की अनुपयोगी चीजों से उपयोगी सामान की प्रदर्शनी भी लगाई. जिन्हें छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी देखा।
विज्ञापन

ये मेधावी हुए सम्मानित
कक्षा केजी में अनिक चौहान, कक्षा एक की पीहू मलिक, कक्षा दो में आयूषी और कक्षा दो का छात्र भास्कर को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कार मिला। वंदना चौहान कक्षा केजी और कक्षा एक के मो.अदनान को बेस्ट मोनिटर का पुरस्कार मिला। बेस्ट वक्ता का पुरस्कार माणिक्य कक्षा केजी और नियति और कक्षा दो की गौरी वर्मा को मिला। कक्षा दो की छात्रा शगुन को बेस्ट सिंगर का पुरस्कार मिला। बेस्ट डांसर का पुरस्कार गुंजन, परी और अराध्या को मिला। इसके अलावा सीनियर कक्षाओं में बेस्ट स्पीकर ,सिंगर ,मानिटर आदि का पुरस्कार भी दिया गया। कक्षा दो, कक्षा पांच ए और बी, कक्षा आठ कक्षा 11बी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कक्षा का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा भी खेलकूद आदि स्पर्धाओं केे मेधावियों को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल से सम्मानित किया।

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मानित छात्र छात्राएं

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मानित छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

शामली रायल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed