फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   beti ke janm par gunjegi badhayi tab hoga naari samman

जब घरों में बेटी के जन्म पर गूंजेगी बधाई, तब होगा नारी सम्मान

Fri, 23 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 23 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
beti ke janm par gunjegi badhayi tab hoga naari samman
शामली में नारी सम्मान सेमिनार के दौरान मंच पर मौजूद डीएम, एसपी और सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली में प्रत्येक नारी को मिले शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान विषय पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।  बृहस्पतिवार को शामली में हनुमान टीला स्थित अग्रसेन भवन में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के साझा तत्वावधान में नारी सम्मान : हर नारी को मिले शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान विय पर संगोष्ठी हुई। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला की इस पहल को सराहनीय बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को तरजीह दी जा रही है। कई योजनाएं महिलाओं को ही केंद्रित कर बनाई गई हैं।  पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने कहा कि अमर उजाला के इस प्रयास से महिलाएं और अधिक जागरूक होंगी। उन्होंने बताया कि डायल 100, वीमेन पावर हेल्प लाइन और 1090 की सेवा महिलाओं को सुरक्षा और त्वरित न्याय दिलाने के लिए ही शुरू की गई हैं। महिलाओं को चाहिए कि वह अपनी किसी भी तरह की समस्या को छिपाएं नहीं, बल्कि परिजनों और पुलिस को अवगत कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।  मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी ने महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हौसला पोषण योजना के तहत महिलाओं को लाभ दिलाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गरीब परिवारों की महिलाएं समूह बनाकर स्वावलंबी हो रही हैं। जिले भर में 900 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विनीता अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए शुरू की है। पूर्व में जिले में 12 एंबुलेंस संचालित हैं, जल्दी ही यह संख्या और बढ़ने जा रही है।  जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले में 27 हजार 271 पात्रों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

वृद्धा और विधवा पेंशन भी महिलाओं को दिलाई जा रही है। अब सीधे खातों में ही पेंशन की धनराशि पहुंचाई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत ने आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाओं और कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों को भोजन वितरण के साथ ही अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी।  

सीओ सिटी निशांक शर्मा ने कहा कि छेड़छाड़ और महिला संबंधी अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस तत्परता से कार्य करती है। बस महिलाओं को भी जागरूक होने की जरूरत है कि जब भी कोई घटना हो तो उसे छिपाएं ना, बल्कि नि:संकोच होकर सूचना दें। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान सही मायने में तब होगा, जब समाज में बेटी के पैदा होने पर उल्लास और सम्मान महसूस किया जाएगा।


वीना अग्रवाल, पल्लवी मित्तल, डॉक्टर दीपशिखा कौशिक, रिया जावला, हिमानी गौतम ने भी विचार रखे। इस दौरान सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मधु शर्मा, केकेजीएस इंटर कॉलेज भैंसवाल की प्रधानाचार्या ऊषा सहरावत, रीना गौतम, मृदुला जैन, पिंकी अग्रवाल, लायनेस क्लब से रश्मि गर्ग, जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, आस्था शर्मा, एथलीट किरण, मार्शल आर्ट कोच इमरान चौधरी, अलख संस्था के अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत जावला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed