फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BEO went around the village and got six children enrolled

Shamli News: बीईओ ने गांव में घूमकर छह बच्चों का कराया नामांकन

Wed, 17 Jul 2024 05:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
BEO went around the village and got six children enrolled
बाबरी। स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने गांव में घूमकर शिक्षा से वंचित बच्चों का नामांकन कराया। साथ ही परिजनों को शिक्षा का महत्व समझाया।
विज्ञापन

थानाभवन खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा बाबरी गांव में रहने वाले घुमंतू परिवार के बीच में पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी को जानकारी मिली थी कि घुमंतू परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। मंगलवार को राहुल धामा ने उनसे बातचीत करते हुए बताया कि जीवन में शिक्षा का होना अमूल्य है। शिक्षा के बिना जीवन पशु के समान है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा में संचालित योजनाओं निशुल्क बैग, ड्रेस, जूते, मौजे हेतु डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होने वाली धनराशि एवं स्कूल में मिलने वाला भोजन निशुल्क, पाठक पुस्तक यह सभी लाभ बच्चों को समय से दिए जाएंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी की प्रेरणा के चलते परिवार के छह बच्चों का प्राथमिक विद्यालय बाबरी में नामांकन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed