फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BEO interrogated for nine hours in city Kotwali

शहर कोतवाली में बीईओ से नौ घंटे तक हुई पूछताछ

Thu, 12 Nov 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
BEO interrogated for nine hours in city Kotwali
शामली कोतवाली में खड़ी विजिलेंस टीम के अधिकारियों की गाड़ी। - फोटो : SHAMLI
शहर कोतवाली में बीईओ से नौ घंटे तक हुई पूछताछ
विज्ञापन

शामली। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बीईओ राजलक्ष्मी पांडेय से शहर कोतवाली में करीब नौ घंटे पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। कार्रवाई के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा। उधर. परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफार्म की सिलाई करने की जिम्मेदारी इस बार स्वयं सहायता समूहों को दी गई थी। इसके बावजूद कपड़े की खरीद में लेकर बड़ा खेल होने की आशंका जताई गई है।
सतर्कता अधिष्ठान की टीम सुबह करीब दस बजे बीईओ राजलक्ष्मी पांडेय को लेकर शहर कोतवाली पहुंची थी। टीम के साथ ही गवाह के रूप में लिए गए डीआईओएस एवं तहसील के पेशकार भी इंस्पेक्टर के केबिन में बैठकर कागजी कार्रवाई पूरी करते रहे। इस दौरान केबिन के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। टीम करीब नौ घंटे तक बीईओ से पूछताछ एवं कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटी रही। टीम करीब शाम को सात बजे कोतवाली से निकली।
विज्ञापन

जिले के 596 परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को 89,540 यूनिफार्म का वितरण किया गया है। इनमें से 77,364 यूनिफार्म की सिलाई का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया था, जबकि बाकी की जिम्मेदारी खादी ग्रामोद्योग को दी गई। शिकायतकर्ता सत्यपाल के अनुसार बीईओ ने उनसे कहा था कि उन्हें एक सौ रुपये प्रति बच्चे की दर से दें भले ही कपड़ा किसी भी तरह का सप्लाई करें। ठेकेदार का कहना है कि उन्होंने अच्छा कपड़ा सप्लाई किया है, जबकि कुछ जगहों पर अच्छे कपड़े की सप्लाई नहीं हुई। कपड़े की क्वालिटी में खेल कर बड़ा गोलमाल होने की आशंका है।

शामली शिकायतकर्ता सत्यपाल रूहेला।

शामली शिकायतकर्ता सत्यपाल रूहेला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed