{"_id":"631a2fc29144c003ab16ae79","slug":"beginning-of-immersion-with-procession-today-shamli-news-mrt604335213","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगणेश प्रतिमाओं का शोभायात्रा के साथ आज होगा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगणेश प्रतिमाओं का शोभायात्रा के साथ आज होगा विसर्जन
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ श्रीगणेश विसर्जन आज
दस दिन मंदिरों-घरों में विराजमान रहे विघ्न विनाशक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भगवान श्रीगणेश महोत्सव शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर संपन्न होगा। श्रीगणेश मूर्तियों का जुलूस के बाद विसर्जन किया जाएगा। जिलेभर में श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाकर शोभायात्रा के बाद नदियों और नहरों में विसर्जन करेंगे।
31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह श्री गणेश उत्सव प्रारंभ हो गए थे। सुबह-शाम मंदिरों और घरों में श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना व आरती हुई। शुक्रवार को मनाई जाने वाली अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश मूर्ति का विसर्जन होगा है। साथ ही इस दिन अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा।
शुभ मुहूर्त में करें विसर्जन
पंडित प्रभुशंकर शास्त्री के मुताबिक गणेशजी की विधिवत पूजा करने के बाद, हवन और फिर गणेश का स्वस्तिवाचन का पाठ करने के लिए लकड़ी का स्वच्छ पाट लें। उस पर स्वास्तिक बनाएं। फिर अक्षत रखकर पीला या गुलाबी रंग का वस्त्र बिछाएं। चारों कोनों में पूजा की सुपारी रखकर श्री गणेश जी की जयघोष के साथ स्वस्तिवाचन का पाठ करते हुए प्रतिमा विराजमान करें। श्रीगणेशजी के सामने फल, फूल, वस्त्र और मोदक रखें। पुन: आरती करके भोग लगाएं और नए वस्त्र पहनाएं। रेशमी वस्त्र लेकर उसमें फल, फूल, मोदक, सुपारी आदि की पोटली बांधकर गणेशजी के पास ही रख दें। दोनों हाथ जोड़कर गणपतिजी से प्रार्थना करें। सभी गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते हुए पाट सहित उठकर सिर पर रखें। श्रीगणेश जी को पूरे मान सम्मान के साथ विसर्जित करें। वहीं, अगले बरस आने का आमंत्रण देकर घर आ जाएं। यदि घर पर ही किसी टब या हौज में विसर्जन कर रहे हैं तो पूरी प्रक्रिया को निभाएं।
विज्ञापन
श्रीगणेश जी के विसर्जन के लिए मुहूर्त
चतुर्दशी तिथि शाम 06:07 तक उपरांत पूर्णिमा
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:11 से 1:00 बजे तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 2:39 से 3:29 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 6:34 से 6:58 बजे तक।
रवि योग : सुबह 6:25 से 11:35 बजे तक।
सुकर्मा योग शाम 6:11 तक, उसके बाद धृति योग।
शोभा यात्रा निकाल कर किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
फोटो झिंझाना। कस्बे के राम श्याम दुर्गा मंदिर में 31 अगस्त से श्री गणेश सेवा समिति की ओर से विराजमा भगवान गणेश प्रतिमा विराजमान का शोभा यात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह हवन पूजन कर हलवे का प्रसाद बांटा गया। दोपहर में महिलाओं कीर्तन ने भजन गाए।
शोभा यात्रा का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल द्वारा आरती कर व नारियल फोड़कर किया गया। शोभा यात्रा कस्बे के बाजार से चलकर मोहल्ला ताडतला, मुख्य बाजार, देवी मंदिर ,होली कलरचौक, मोहल्ला कानूनगोयान, खटीकान से होकर पैठ बाजार पर ही समापन किया गया। उसके बाद प्रतिमा को गाड़ी में ले जाकर यमुना नहर में विसर्जित किया गया। इस मौके पर शशांक गोयल, हितकर मित्तल,ललित शर्मा, प्रद्युमन, अक्षित चौहान, मयंक नामदेव, विकास गोयल, नितिन, शिवम रूहेला, आकाश गोयल, अंशुल चौहान, मोहित, रमन, शोभित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।