फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   beema yojna ka virodh

फसल बीमा के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
beema yojna ka virodh
कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि बीमा योजना के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना में जरूरी संशोधन किया जाए।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर भाकियू के मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक और जिलाध्यक्ष जावेद तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। यहां प्रदर्शन करने के बाद अपर जिलाधिकारी भरत पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि देश के किसानों की दुर्दशा का बड़ा कारण यह है कि किसानों के नाम पर जो भी योजना बनाई जाती हैं, उनसे किसानों को लाभ होने की जगह नुकसान ज्यादा होता है। 
विज्ञापन


इसी तरह प्रधानमंत्री फसल  बीमा योजना भी किसानों का उत्पीड़न करने के लिए बना दी गई। सरकार की जिम्मेदारी है कि प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को नुकसान की भरपाई देकर इस  मुद्दे पर क्षेत्रीय आधार पर देशव्यापी नीति बनाई जाए।  सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए ऐसी बीमा योजना बना दी जिससे कर्ज के बोझ में दबे किसानों से रकम इकट्ठा करके आपदाग्रस्त  किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि यह योजना लागू करनी है, तो उसमें जरूरी संशोधन किए जाएं। जैसे बीमा योजना में सभी किसानों पर (ऋणी एवं गैर ऋणी) शब्द हटाकर स्वैच्छिक किया जाए। बीमा योजना में सभी तरह की आपदाओं में किसानों को ईकाई माना जाए। मानव निर्मित हानि एवं जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को भी योजना में शामिल किया जाए। 

प्रदर्शन में भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, कपिल पिंडौरा, नजाकत टपराना, अक्षय बधेव, विनोद निर्वाल, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, पदम कैड़ी, असगर तोमर, हाजी इकराम और रविंद्र प्रधान सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed