फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BEd joint entrance exam will be held on August 6

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को होगी

Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BEd joint entrance exam will be held on August 6
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को होगी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छह अगस्त को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी व्यवस्थाएं की जाए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि छह अगस्त को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ड्यूटी में लगे सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट के रूप में नामित अधिकारी, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षा समय से शुरू होकर समय पर ही समाप्त होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कोविड-19 महामारी संक्रमण के बचाव हेतु केंद्र पर कक्षों तथा फर्नीचर आदि को सैनिटाइज कराने की पर्याप्त व्यवस्था, परीक्षार्थी/कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षा से संबंधित अन्य कर्मियों का इंफ्रारेड थर्मामीटर द्वारा शारीरिक तापमान लेने के साथ ही मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही केंद्र में प्रवेश कराया जाएगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरणों सहित पूर्ण वर्जित हैं। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जनपद में छह परीक्षा केंद्र वीवीपीजी कॉलेज शामली, वीवी इंटर कॉलेज शामली, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कॉलेेज शामली और देशभक्त इंटर कॉलेज शामली पर आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा में प्रत्येक पाली में 2300-2300 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर भौतिक साधन सीसीटीवी कैमरे, वाहन हेतु पार्किंग, स्त्री व पुरुष हेतु अलग-अलग शौचालय, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर एसपी सुकीर्ति माधव, एसडीएम सदर संदीप कुमार, केंद्र व्यवस्थापक, उप नोडल अधिकारी, उप नोडल समन्वयक, डिप्टी कलेक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed